CTET 2026 Admit Card PDF: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 को लेकर लाखों अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आ चुका है। बोर्ड ने परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवारों को यह पता चल गया है कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा। अब सभी की नजरें CTET Admit Card 2026 की संभावित तारीख पर टिकी हुई हैं।
CTET फरवरी 2026 परीक्षा कब होगी?
CBSE की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, CTET फरवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर आयोजित होगी। CTET 2026 में दो पेपर होंगे, जो दो अलग-अलग शिफ्ट में संपन्न कराए जाएंगे।
CTET 2026 परीक्षा शिफ्ट और टाइमिंग
- पेपर-2 (जूनियर स्तर – कक्षा 6 से 8):
- सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- पेपर-1 (प्राथमिक स्तर – कक्षा 1 से 5):
- दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
- उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
CTET Exam City Slip 2026 कैसे डाउनलोड करें?
जिन अभ्यर्थियों ने CTET फरवरी 2026 के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Latest News सेक्शन में “View Date & City for CTET Feb-2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना Application Number, Date of Birth और Password दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपकी CTET 2026 City Slip स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
CTET 2026 Admit Card कब जारी होगा? (Expected Date)
CTET फरवरी 2026 परीक्षा में इस बार करीब 25 लाख उम्मीदवार शामिल होने जा रहे हैं। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब सभी को एडमिट कार्ड का इंतजार है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर परीक्षा से 3–4 दिन पहले CTET एडमिट कार्ड जारी करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि CTET Admit Card 2026 फरवरी के पहले सप्ताह, यानी 4 या 5 फरवरी 2026 के आसपास जारी किया जा सकता है।
CTET Admit Card 2026 PDF Download: कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे –
- CTET की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Download Admit Card: CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिख रहा Security Pin भरें और Submit करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और कम से कम दो प्रिंटआउट निकाल लें।
CTET 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यह समय बेहद अहम है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और अब एडमिट कार्ड का इंतजार करें। परीक्षा से जुड़ी हर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।